⚖ न्याय में विलम्ब, न्याय से वंचित करना है Justice Delayed is Justice Denied

📞 7880461428  |  ✉ info@vaadkaarimahasanghup.org

हमारे बारे में

वादकारी महासंघ उत्तर प्रदेश

वादकारी महासंघ उत्तर प्रदेश एक पंजीकृत संस्था है, जो राजस्व एवं दीवानी न्यायालयों में वादकारियों और किसानों की समस्याओं पर जन-जागरूकता का कार्य करती है। हमारा मानना है कि न्याय में विलम्ब, न्याय से वंचित करना है।

आज़ादी के बाद से इस देश में सबसे लंबी और पीड़ादायक लड़ाइयाँ केवल सरहदों पर नहीं, बल्कि अपनी ही ज़मीन के एक-एक टुकड़े के लिए कचहरियों में लड़ी गई हैं। खेत केवल मिट्टी नहीं होता; वह एक परिवार का स्वाभिमान, पीढ़ियों का पसीना और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीद होता है।

कानून और न्यायालय वादकारियों को न्याय दिलाने के लिए बनाए गए हैं, किंतु फाइलों के बोझ, बार-बार स्थगन और तारीखों के चक्कर में न्याय अक्सर विलंबित हो जाता है। इसी कारण “न्याय में विलंब” अनेक वादकारियों के लिए “न्याय से वंचित” होने का कारण बन जाता है।

पंजीकरण: पंजीकरण संख्या 311 / 1983, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा S.R. Act के अंतर्गत पंजीकृत।

हमारा उद्देश्य

  • वादकारियों को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
  • राजस्व एवं दीवानी न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाना।
  • भूमि अभिलेख, नामांतरण, वरासत, सीमांकन एवं रिकॉर्ड सुधार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना।
  • अनावश्यक स्थगन, प्रशासनिक देरी एवं मनमानी के विरुद्ध वादकारियों के हितों की रक्षा करना।
  • समयबद्ध न्याय एवं पारदर्शी प्रशासन की मांग को सशक्त बनाना।
  • महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों (सिटेशन) की डिजिटल लाइब्रेरी उपलब्ध कराना।

हमसे क्यों जुड़ें?

जब जागरूक नागरिक एक साथ जुड़ते हैं, तो अकेली आवाज संगठित शक्ति बन जाती है। वादकारी महासंघ में जुड़कर आप अपनी समस्याओं को उठा सकते हैं, उपयोगी कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जनहित से जुड़े अभियानों में भागीदार बन सकते हैं।

सदस्य बनें   संपर्क करें

पदाधिकारी

संस्थापक – सदस्य

डा० संतोष कुमार

संयोजक – सदस्य

श्री सुरेश यादव

अध्यक्ष – सदस्य

श्रीमति – एस. के. सिंह

🔊 पेज सुनें / Listen to this page

हिंदी पेज को अंग्रेज़ी में सुनने के लिए पहले नीचे अनुवाद में English चुनें। अनुवाद होने के बाद भाषा में English चुनकर Play दबाएँ।

पहले अनुवाद की भाषा चुनें; फिर आवाज़ की भाषा चुनकर Play दबाएँ।

वादकारी महासंघ सहायक
×
स्वचालित सहायक है, वकील नहीं। / Automated helper, not legal advice.
🔊 इस पृष्ठ को सुनें