अंतिम अद्यतन: 23 अक्टूबर 2026
वादकारी महासंघ उत्तर प्रदेश की डिजिटल लाइब्रेरी से बिना वॉटरमार्क की साफ़ PDF का डाउनलोड एक डिजिटल सामग्री है, जो भुगतान सफल होते ही तुरंत उपलब्ध करा दी जाती है। इसलिए रिफ़ंड नीति इस प्रकार है:
1. जब रिफ़ंड मिलेगा
- आपके खाते से पैसा कट गया, पर भुगतान सफल होने के बाद भी डाउनलोड कोड नहीं मिला और हमारी तरफ़ से समस्या हल नहीं हो सकी।
- एक ही सिटेशन के लिए आपसे गलती से दो बार भुगतान ले लिया गया।
- फ़ाइल खराब है या खुलती ही नहीं, और हम सही फ़ाइल उपलब्ध नहीं करा सके।
2. जब रिफ़ंड नहीं मिलेगा
- PDF एक बार सफलतापूर्वक डाउनलोड हो चुकी हो।
- आपने सिटेशन गलती से या बिना देखे खरीद लिया हो, या अपना मन बदल लिया हो।
- निर्णय आपके मुकदमे में उपयोगी नहीं रहा या उसका नतीजा आपके पक्ष में नहीं आया। (सामग्री केवल जानकारी हेतु है।)
खरीदने से पहले आप पूरा सिटेशन निःशुल्क पढ़ सकते हैं, ताकि निर्णय सोच-समझकर लिया जा सके।
3. रिफ़ंड का तरीका और समय
- भुगतान की तारीख़ से 7 दिन के भीतर अपना नाम, मोबाइल नंबर, सिटेशन का नाम और भुगतान का संदर्भ (Transaction ID) हमें भेजें।
- जाँच के बाद स्वीकृत रिफ़ंड उसी माध्यम (कार्ड/UPI/बैंक) में लौटाया जाएगा जिससे भुगतान हुआ था, आम तौर पर 7 से 10 कार्य-दिवस में। बैंक की प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है।
4. रद्दीकरण
भुगतान पूरा होने से पहले आप PayU के पन्ने पर लेन-देन रद्द कर सकते हैं; तब कोई राशि नहीं कटेगी। भुगतान सफल हो जाने के बाद रद्दीकरण केवल ऊपर बताई शर्तों पर संभव है।
5. शिकायत / संपर्क
फ़ोन / WhatsApp: +91 7880461428
ईमेल: vaadkaarimahasangh@gmail.com
